एनसीसी कैडेट चयनित
एनसीसी कैडेट चयन की प्रक्रिया संपन्न


एनसीसी कैडेट चयन की प्रक्रिया संपन्न

एनसीसी क्या है? एनसीसी के फायदे. एनसीसी में अवसर



किसी संस्थान में अपने जीवन का लंबा समय सेवा के रुप में देने के बाद विरह की घड़ी आती है जो बहुत हीं भावुक पल होता है। विराट व्यक्तित्व,बहुमुखी प्रतिभा की धनी, कला प्रेमी और जीवंत कलाकार तथा मेरे लिए मेंटर रमा मैडम अपने सेवा से निवृत्त हो गई। सीमित संसाधनों के बावजूद आपने अपने कार्यकाल में दूरदर्शन उत्तर प्रदेश को एक नई ऊंचाई दी। प्रोड्यूसर के रूप में आपने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम बनाए जिसने डीडी यूपी की शोहरत को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। जब आपने कार्यक्रम प्रमुख का पद संभाला तो पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोगों ने आपकी क्षमताओं पर प्रश्न उठाया लेकिन आपने अपने प्रशासनिक क्षमता तथा हुनर की बदौलत विरोधियों को भी प्रशंसक बना लिया।



सेवानिवृति एक अवसर है, किसी संस्थान में अपने जीवन का लंबा समय सेवा के रुप में देने के पश्चात वहां से विरह का। वास्तव में यह किसी भी व्यक्ति के लिए भावुक पल होता है। प्रो अशोक अंशुमन,जो मेरे आदरणीय गुरुदेव हैं, जिनके सानिध्य में मैंने बहुत कुछ सीखा है और उनके मार्गदर्शन का हीं परिणाम है कि आज मैं इस जगह पर पहुंचा हूं।आज ऐसे मौके पर मुझे उपस्थित रहना चाहिए था परंतु प्रकृति को शायद यह मंजूर नहीं था। गुरुदेव के अंदर विद्वता, त्याग, समर्पण और दूसरों के प्रति उदार भावना कूट-कूट कर भरा हुआ है। यही वे गुण हैं जो उन्हें महान शिक्षक की श्रेणी में खड़ा करता है। पिछले दो वर्ष से उनके नेतृत्व में विभाग एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है जो उनके कुशल प्रशासक की क्षमता को दर्शाता है। दूसरी ओर, लगातार दो वर्षों से विश्वविद्यालय स्तर पर विभाग के बच्चों का टॉप करना शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। कोविड जैसे कठिन दौर में भी खुद ऑनलाइन क्लास लेकर बच्चों को पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहना उनके गुरुत्व को और प्रभावशाली बनाता है। इतिहास विभाग अपने गौरवशाली परंपरा के लिए सदैव जाना जाता रहा है। इसकी विरासत बहुत हीं समृद्ध रही है। आपने अपने कार्यकाल में इसे और भी ज्यादा पुष्पित, पल्लवित और संवर्धित किया है।



1526 में मुगल साम्राज्य की शुरुआत हुई और 19वीं शताब्दी के मध्य काल तक मुगल राज्य पूरी तरह समाप्त हो चुका था। उनके द्वारा बनाई गई पुरानी इमारतों को देखकर हमें कुछ हद तक इस बात का तो पता लग जाता है कि वे कैसे रहते थे, वे किस तरह के परिधान पहनते थे इसके बारे में भी हम कुछ हद तक अंदाजा लगा सकते हैं। अब जो सवाल हमारे दिमाग में अकसर घूम-फिर कर आ जाता है वह यह है कि वे क्या खाते थे?



छात्र जीवन में मैट्रिक की डिग्री मील के पत्थर के समान है। इसे सफलता पूर्वक पार करने के बाद छात्र और अभिभावक दोनों इस दिशा में चिंतन मनन करने लगते हैं कि आगे किन विषयों के साथ पढाई की जाय। बिहार बोर्ड के मैट्रिक के नतीजे आ चुके हैं। इस दिशा में मंथन शुरु हो चुका है कि विज्ञान, वाणिज्य तथा कला में से किसे प्राथमिकता दिया जाय, किस क्षेत्र में रोजगार की संभावना ज्यादा है। इसी प्रकार के और भी कई प्रश्न होते हैं जिसको लेकर घरों में चिंतन मनन चल रहा होता है परंतु इस क्रम में कई बार बच्चे की रुचि को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कई बार तो पडोस में रहने वाले बच्चे के साथ प्रतिस्पर्द्धा करते हुए गैर रुचिगत विषय की ओर उसे धकेल दिया जाता है। यह ट्रेंड बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से बच्चे की नैसर्गिक प्रतिभा कुंद हो जाती है तथा सफलता की संभावना अपेक्षाकृत कम हो जाती है।


12 वीं बोर्ड की परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है किसी भी छात्र के जीवन में क्योंकि यहाँ से आगे के भविष्य की रुप रेखा तय होती है. इस वजह से छात्रों में इसको लेकर तनाव होना स्वाभाविक है. चूँकि 10 वीं की परीक्षा के दौरान वे इस फेज से गुजर चुके होते हैं इसीलिए इसे मैनेज करना उनके लिए आसान होता है.


चम्पारण के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में गांधीजी के अवदान
